फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा के जंगलों में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, दो जवान जख्मी

Tue, 14 Jun 2016 07:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। देर शाम तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी था। 
विज्ञापन


घटना एलओसी के करीब कटवारा जंगल क्षेत्र की जेट गली की है। आतंकियों का यह दल घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था, जिसे सतर्क जवानों ने एलओसी के पास ही विफल कर दिया। 

मंगलवार की सुबह एलओसी की सुरक्षा में तैनात सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। आतंकियों का एक दल पीओके से एलओसी पर घुसपैठ कर मच्छेल सेक्टर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसका सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो र्गई। सेना के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा की गई शुरूआती फायरिंग में दो जवान जख्मी हुए हैं। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें