फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी भी हुए भारतीय सेना के मुरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
धरती की जन्नत में आई भीषण आपदा जहां कश्मीरियों पर कहर बनकर टूटी, वहीं सेना ने जन्नतवासियों को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। सेना अब तक करीब 2 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ से निकाल चुकी है।
विज्ञापन


सेना द्वारा कश्मीर में किए गए राहत कामों से सभी के दिलों को जीत लिया फिर वो चाहे घाटी के वे लोग जो सेना से नफरत करते थे या भारत को अपना दुश्मन मानने वाले पाकिस्तानी नागरिक हो।

सेना ने कल पुंछ में पिछले 15 दिनों से बाढ़ में फंसे 64 पाकिस्तानी नागरिकों को निकाल कर उनकी जान बचाई है। ये सभी नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। सेना के इस काम से पाकिस्तान के ये सभी नागरिक सेना का गुणगान करते नजर आए।(फोटो-सोशल मीडिया)
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले बचाया था पाक‌िस्तान की गोल्फ टीम को

इससे पहले सेना ने कश्मीर में फंसी पाकिस्तानी सांसद आयशा जावेद और उनके साथियों को बचाया था। जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल(एन) की सांसद आयशा जावेद भी फंस गई थीं, आयशा जावेद और दूसरे पाकिस्तानी पर्यटकों को सेना ने रेस्क्यू किया था।

इससे पहले भी सेना ने 7 स‌ितंबर को पाक‌िस्तान के 28 नागर‌िकों की जान बचाई थी। ये सभी गोल्फ खेलने भारत आए थे। सेना नेपाल के राजदूत समेत सार्क देशों की गोल्‍फ टीम के 58 सदस्‍यों की जान बचा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें