सोमवार देर रात पुलवामा जिले में एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे जवानों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। फैक्टरी से सुरक्षित निकाले गए लोगों ने सेना के प्रयास की सराहना की।
पुलवामा में सोमवार देर रात एक फैक्टरी में आग लग गई। काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सेना की 44-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। भीषण आग की लपटों पर काबू पाते हुए जवानों ने कई लोगों की जान बचा ली।
विज्ञापन
जिले के औद्योगिक क्षेत्र लसीपोरा में एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना सेना को मिले। 44-आरआर से क्यूआरटी टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद टीम ने आग को और फैलने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया।
इसी बीच सूचना पर जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने तक क्यूआरटी ने नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया था और आग को पड़ोसी कारखानों में फैलने से रोक लिया था।