फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार देर शाम आतंकियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया। रत्नीपोरा इलाके के पीर मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 50 आरआर,एसओजी और सीआरपीएफ की 182 और 183 बटालियन ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों ने घेराबंदी हाते देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी और घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। दो आतंकियों के सुरक्षा बलों के घेरे में होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उधर, केरन और टंगधार सेक्टर में सोमवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। केरन सेक्टर के जुमागुंड नार इलाके के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन

अनंतनाग में चार लोग ह‌िरासत में

रविवार को यहां 3-4 आतंकियों की हलचल देखी गई थी, जो घुसपैठ कर करने में सफल रहे थे। दो आतंकी मारे गए थे। कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में बतीजा पोस्ट के पास आतंकियों और सेना की 20 आरआर, 4 पैरा और एसओजी के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान टीए का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 पैरा के 3 कमांडो घायल हुए थे।

अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की रात हुई मुठभेड़ के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक मकान में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर शुरू हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी चकमा देकर भाग निकले थे।

इस मामले में मकान मालिक असदुल्लाह वागे एवं उसके बेटे मुदस्सिर अहमद वागे तथा दो अन्य फैयाज अहमद एवं राशिद को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें