फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने शुरू की पाक को सबक सिखाने की तैयारी, पोर्टरों को छुट्टी पर भेजा

Thu, 04 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाक की बैट टीम के हमले के बाद से भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सेना द्वारा जवानों को नियंत्रण रेखा के आसपास खुले में घूमने पर पाबंदी के साथ ही मेंढर और पुंछ के नियंत्रण रेखा के आसपास पोर्टरों को छुट्टी पर भेजने की सूचना है।
विज्ञापन


सीमावर्ती ग्रामीण इसे भारतीय सेना की पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। हालत यह है कि जिले के नौशेरा सेक्टर, पुंछ के केजी सेक्टर और मेंढर के बालाकोट मनकोट सेक्टर में लोग दहशत के चलते घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 

सैन्य सूत्रों के अनुसार पीओके के कोटली इलाके में 40 के करीब आतंकी नियंत्रण रेखा के बिलकुल पास डेरा डाले बैठे हैं। वे मौका मिलते ही घुसपैठ करने की फिराक में हैं। भारतीय सेना के पास पीओके के कोटली में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक लगातार कर रहा सीजफायर उल्लंघन

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
बैट एक्शन को अंजाम देने के दो दिन बाद बुधवार को तड़के एक बार फिर पाक सेना ने एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर और राजोरी जिले के लाम सेक्टर में पाक सेना ने भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टारों से गोलाबारी की।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। नियंत्रण रेखा पर होने वाली इस गोलाबारी की आवाज करीब सात किलोमीटर दूर स्थित मनकोट, घानी, नाड़बलनोई आदि गांवों तक सुनाई दे रही थी। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें