उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर के एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते सेना का एक जवान घायल हो गया।
इलाके में अभी भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इसके चलते इलाके में सेना का सर्च आपरेशन जारी है। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3;45 बजे सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर जिले की एलओसी के करीब मनिगाह गांव में आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया।