फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर आतंकी हमले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में लश्कर के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और एनआईए की टीमों ने कुलगाम में छापा मारकर खुर्शीद अहमद इट्टू और फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हालांकि आतंकियों का ट्रक ड्राइवर फैयाज इट्टू उर्फ सेठा अभी भी फरार है। आतंकी हमले में अब तक पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब सहित छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमले से पहले जिस ट्रक में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और नोमान को उधमपुर लाया गया था, उसे एस्कार्ट करने वाली मारुति-800 कार को खुर्शीद अहमद इट्टू चला रहा था।

खुर्शीद आतंकियों के ट्रक ड्राइवर फैयाज सेठा के लगातार संपर्क में था और उन्हें रास्ते में सुरक्षा की पल-पल की जानकारी दे रहा था, जबकि गिरफ्तार फैयाज वेल्डर के घर में आतंकी हमले की पूरी योजना तैयार की गई थी। हमले से पहले पाकिस्तानी आतंकी उसके घर में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार में टीम पहुंचेगी जम्मू

सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम गिरफ्तार खुर्शीद और फैयाज वेल्डर के साथ शनिवार को जम्मू पहुंचेगी और लश्कर के दोनों ओवर ग्राउंड वर्करों को एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

दोनों को पुलिस रिमांड में लेकर एनआईए गहन पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान पाक आतंकी नावेद को भी एनआईए फिर से पुलिस रिमांड पर ले सकती है, ताकि उसे दोनों आतंकियों के साथ बैठाकर पूछताछ की जा सके।

पांच अगस्त को हुए हमले के बाद एनआईए अभी तक पाक आतंकी नावेद के अलावा खर्शीद अहमद भट, शौकत अहमद भट और शाबजार को गिरफ्तार करने में सफल हुई है, जबकि नावेद का साथी नोमान हमले के दौरान मुठभेड़ में ढेर हो गया था। हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि अन्य जख्मी हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें