शहीद स्मारक का निर्माण किश्तवाड़ के उन सभी वीर शहीदों को सम्मानित करने के लिए किया गया है। जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी। यह परियोजना 17 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा एलआई) की पहल है।
जिले में वीरवार को सीआईएफ (डेल्टा) के जीओसी मेजर जनरल अजय कुमार ने सेना के बनाए कोकिला चौक पर सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने न्यू शहीद स्मारक का भी अनावरण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन और कमांडिंग अफसर कर्नल अमेया चिपलूनकर उपस्थिति रहे। शहीद स्मारक का निर्माण किश्तवाड़ के उन सभी वीर शहीदों को सम्मानित करने के लिए किया गया है।
आतंकवाद से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी। यह परियोजना 17 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा एलआई) की पहल है। इसकी स्थापना 40 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है। यह जम्मू क्षेत्र में अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन है।
शहीद कैप्टन तुषार महाजन मेमोरियल ट्रस्ट और मेजर अक्षय गिरीश फाउंडेशन ने परियोजना के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीओसी ने परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी दिलाने में सेना की सहायता के लिए उपायुक्त और एसएसपी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा, विश्व हिंदू परिषद, सिख समुदाय के प्रधान व पूर्व मंत्री, नेकां के विधायक सज्जाद अहमद किचलू, आदि उपस्थित रहे। मेजर जनरल व उनकी धर्मपत्नी ने चौक पर कुछ पौधे भी लगाए।