उरी ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर हरप्रीत सिंह ने आतंकियों से हुई मुठभेड़ पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकी बारामूला जिले में 24 सितंबर को बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे। लेकिन सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
Army foiled a major terrorist attempt in Baramulla dist in early hrs of 24th Sept: Harpreet Singh, Indian Army on Uri encounter pic.twitter.com/sbYYVwp0jd
— ANI (@ANI) September 25, 2017
सुरक्षाबलों ने अब तक 4 आतंकवादी मार गिराए हैं, ये आतंकी सेना के कैंप पर एक बड़े आतंकवादी हमले की फिराक में थे। हरप्रीत सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। हम पूरे इलाके को साफ करने की योजना बना रहे हैं।
The search operation is still underway. We plan to clear the whole sector: Harpreet Singh, Indian Army on Uri encounter pic.twitter.com/uYR3hyYOmF
— ANI (@ANI) September 25, 2017