फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में जवानों को निडर होकर ऑपरेशन चलाने के निर्देश

Fri, 26 May 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों के साथ सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु ने वीरवार को उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना की कई यूनिटों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। सेना के कमांडर ने वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और आतंकवादी संगठनों पर दबाव बनाए रखने के लिए इंटेलिजेंस के आधार पर निडरता से ऑपरेशनों को संचालित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल की जरूरत को भी अहम बताया और कहा कि यह लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अंबु के समक्ष चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू भी मौजूद रहे।

सेना का मनोबल बढ़ाना इन मायनों में और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है, जब सेना के मेजर को सम्मानित करने पर कई राजनीतिक दलों ने बवाल मचाया है। वहीं घाटी में खराब हालात को देखते हुए भी इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें