फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट शहीद एक घायल

Tue, 26 Jan 2021 02:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना एक ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी।

सोमवार की शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिल रही है। जिसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा। 
विज्ञापन


इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।
विज्ञापन

उधर, सेना के चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए। सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी है। 

जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग सैन्य क्षेत्र के पास पहुंच गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। दो पायलट घायल हो गए थे, इनमें से एक पायलट शहीद हो गया है, जबकि एक का पठानकोट सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें