फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख बोले: कश्मीर में आतंकरोधी अभियान जारी रहेंगे, राजोरी-पुंछ में दहशतगर्द करना चाहते हैं  शांति भंग

Thu, 12 Jan 2023 02:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दहशतगर्दों ने राजोरी जैसे इलाके में टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों की साजिश है कि पीर पंजाल इलाके में इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम दिया जाए।
विज्ञापन
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख ने मनोज पांडे ने नई दिल्ली में कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति बेहतर है लेकिन सीमा पार से लगातार आतंकवाद को समर्थन मिल रहा है। सुरक्षाबल पूरे घाटी के साथ आईबी और एलओसी पर ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

विज्ञापन


कश्मीर में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दहशतगर्दों ने राजोरी जैसे इलाके में टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों की साजिश है कि पीर पंजाल इलाके में इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम दिया जाए।

राजोरी में हुए दोहरे आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई है जिससे उसके और कारणों के बारे में पता लगाया जा सके। पुंछ और राजोरी इलाके में सेना और सीआरपीएफ ने अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साल के अंत में सिद्दड़ा इलाके में चार आतंकियों को मारा गया। इसके बाद पुंछ के मेंढर में दो घुसपैठियों को ढेर किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें