फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ब्रिगेडियर पर सहायक के साथ कुकर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के एक ब्रिगेडियर पर अपने सहायक के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात रहे अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ब्रिगेडियर एलओसी से लगते पुंछ सेक्टर में तैनात सैनिकों का नेतृत्व कर रहा था और वह संवेदनशील इलाके का इंचार्ज भी था। इस इलाके में पाकिस्तान अकसर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।

ब्रिगेडियर के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी

दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद आरोपी ब्रिगेडियर को इंफैंट्री डिवीजन से अटैच कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ब्रिगेडियर को जबरन छुट्टी पर भेजा जा चुका है।

सैन्य मुख्यालय का कहना है कि इस तरह की घटना सामने आई है और इस मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं और अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त भी किया गया है।
विज्ञापन

उठती रही है बैटमैन प्रणाली को खत्म करने की मांग

सेना में सहायकों को पहले बैटमैन (फौजी का नौकर) के नाम से जाना जाता था। ये नियमित लड़ाकू सैनिक होते हैं जिनको आधिकारिक कामों में मदद के लिए अधिकारियों के साथ नियुक्त किया जाता है।

हालांकि इस प्रणाली को खत्म करने की मांग की जा रही है क्योंकि इनका घरेलू कामों में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें