फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में एक घर से 20 किलो विस्फोटक बरामद, एक लाख नकदी भी मिली

Fri, 01 Apr 2022 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ के मालिपेठ में सेना और पुलिस ने एक घर से करीब 20 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
Kishtwar Explosive Recovered - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने शहर के मालिपेठ इलाके में स्थित एक घर से 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। जिस मकान से यह विस्फोटक मिला है वह मोहम्मद हुसैन का बताया जा रहा है। घर से1.20 लाख रुपये नकद व एक फोन भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक किस श्रेणी का है और किस लिए इसे यहां रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि मालिपेठ इलाके में एक मकान में विस्फोटक छिपाया गया है।

इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर उक्त बरामदगी की है। इस संबंध में एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें