सुरक्षाबलों ने शहर के मालिपेठ इलाके में स्थित एक घर से 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। जिस मकान से यह विस्फोटक मिला है वह मोहम्मद हुसैन का बताया जा रहा है। घर से1.20 लाख रुपये नकद व एक फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक किस श्रेणी का है और किस लिए इसे यहां रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि मालिपेठ इलाके में एक मकान में विस्फोटक छिपाया गया है।
इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर उक्त बरामदगी की है। इस संबंध में एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।