फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बड़ी तबाही का समान लेकर आए थे आतंकी, GPS का डाटा भी किया डिलीट

Sat, 24 Mar 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

कुपवाड़ा के हलमतपोरा मुठभेड़ के बाद मारे गए पांच आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता हैकि आतंकी घाटी में किसी बड़ी तबाही के मंसूबे लेकर ही दाखिल हुए थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों को कामयाब  होने से पहले ही उन्हें मार गिराया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि आतंकियों ने घुसपैठ के दौरान इस्तेमाल किए गए जीपीएस का डाटा डिलीट कर दिया था। जिस वजह से उनके घुसपैठ करने की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। सेना की ओर दी गई जानकारी के अनुसार आतंकियों को मार गिराने के बाद उनके पास से जो हथियार बरामद किए गए।

उनमें 5 ऐके-47 राइफल, ऐके की 25 मैग्जीन, एके की 807 गोलियां, एक 7.62 एमएम पिस्टल, पिस्टल की दो मैग्जीन, 50 पिस्टल की गोलियां, 9 एमएम की 1 पिस्टल, दो 9 एमएम की मैग्जीन, 9  एमएम की 43 गोलियां, 2 यूबीजीएल, 1 पिस्टल साइलेंसर, 18 यूबीजीएल ग्रेनेड, 14 हथगोला, 1 टूटी चाकू, 1 वायर कटर, 3 गारमिन जीपीएस 72H,
विज्ञापन


3 पॉकेट डायरी, 5 मैप शीट, 5 मैट्रिक्स शीट, 5 कंपास, 2 मोबाइल( एलजी C3 और सैमसंग 4G ड्यू), 1 बैटरी, 2 मोबाइल चार्जर, 2 चार्जर पेंसिल सेल, 68 पेंसिल सेल, 6 पिट्ठू बैग, 5 थैले, 4 जोड़ी दस्ताने, 1 प्लास्टिक दस्ताना, 5 नी कैप, 6 एंकल कैप, 5 लाइटर, 1 टार्च, 2 चश्मे व कुछ ऊनी कपड़े, जूते, खाने का चीजों के साथ कुछ दवाएं भी शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें