फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू में एक से बढ़कर एक निशाने साध रहे तीरंदाज

Mon, 13 Oct 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में सोमवार को अंतर कालेज तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार आरंभ हुई। इस चार दिवसीय तीरंदाजी स्पर्धा का उद्घाटन जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स एवं फीजिकल एजूकेशन के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने किया।
विज्ञापन


इस स्पर्धा के पहले दिन उद्घाटन के अवसर पर सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया। अखनूर डिग्री कालेज, जीजीएम साइंस कालेज जम्मू, डोडा डिग्री कालेज के अलावा पीजी विभाग की तीरंदाजी टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

इसके अलावा अंतर कालेज तीरंदाजी स्पर्धा में शामिल होने वाले पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने जहां अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, वहीं इस प्रतियोगिता में शामिल बीपीएड की छात्रा शिवाली, रोशनी शर्मा, नीरू मन्हास और पूजा शर्मा ने बताया कि उन्हें इस खेल में रुचि है। पहली बार इस खेल का यहां पर आरंभ होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें