फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट की जम्मू-श्रीनगर पीठ के लिए सदस्यों के पदों को मंजूरी, 13 हजार मामले हैं लंबित

Thu, 29 Jul 2021 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रशासनिक व न्यायिक सदस्यों के पदों पर सालाना एक करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। प्रति माह प्रत्येक सदस्य को 2,25,000 रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू और श्रीनगर पीठ में जल्द कर्मचारियों से जुड़े मामलों की सुनवाई हो सकेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने दो न्यायिक सदस्यों व दो प्रशासनिक सदस्यों के पदों को मंजूरी दे दी है। कैट के पास जम्मू-कश्मीर के कर्मियों से जुड़े 13 हजार मामले लंबित हैं, जो हाईकोर्ट से स्थानांतरित किए गए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब पीठ को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। ऐसे में इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी कर्मचारियों के सेवा मामलों संबंधी विवादों का हल कैट द्वारा किया जाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने कैट की एक बेंच जम्मू व दूसरी बेंच श्रीनगर में स्थापित की है।

इन दोनों पीठों में प्रशासनिक व न्यायिक सदस्यों के रिक्त पदों को भरने को कैबिनेट की मिली मंजूरी के बाद कर्मचारियों के सेवा मामलों का हल तेजी से होगा। वहीं कैट की दोनों पीठों में सपोर्ट स्टाफ के सृजन के प्रस्ताव को विभाग की तरह से पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें