दूरस्थ शिक्षा विभाग में पीजी कोर्स में दाखिला पाने के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी आनलाइन आवेदन पत्र जमा करवाने में जुटे हुए हैं। दूरस्थ शिक्षा विभाग में हिंदी, अंगेजी, कामर्स और अन्य विषयों में पीजी कोर्स करवाए जा रहे हैं।
दूरस्थ शिक्षा विभाग में पीजी करने के लिए ज्यादातर युवतियां अंग्रेजी, हिंदी, सोशियोलाजी विषयों में रुचि दिखा रही हैं। वहीं इस वर्ष से विभाग में शुरू किए गए पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषय में पीजी कोर्स के लिए भी काफी संख्या में विद्यार्थी रुझान दिखा रहे हैं।
विभाग में पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषय में शुरू किए गए पीजी कोर्स के लिए युवतियों के अलावा काफी संख्या में युवा भी दाखिला ले रहे हैं।