फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने उड़ा दिए बिजली के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश के चलते शनिवार को कई रिसीविंग स्टेशनों में पानी घुसने, बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। इससे घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन


ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन की 33 केवी जी-6 लाइन में चौदह अगस्त की रात को खराबी आने से स्वतंत्रता दिवस पर कई इलाकों आपूर्ति बाधित रही।

ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन की 33 केवी जी-6 लाइन में खराबी आ जाने के कारण छन्नी हिम्मत, नरवाल, सैनिक कालोनी आदि इलाकों में बिजली गुल रही। सिस्टम एंड आपरेशन विंग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते समय झुलसे दो कर्मचारी

इस दौरान आइसोलेटर की मरम्मत के दौरान फ्लैश कर जाने से दो कर्मचारी तकनीशियन फोर तिलक राज और कुशल श्रमिक सुब्रमण्यम झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में लुधियाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

उधर, पंद्रह अगस्त को घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में रोष रहा। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि 33 केवी लाइन में खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें