फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू- कश्मीर: इस बार रिकॉर्ड बर्फबारी से सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद

Fri, 19 Mar 2021 11:12 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, अनंतनाग

सार

घाटी में मौसम साफ होने से मिली राहत, खेतों में कामकाज शुरू
विज्ञापन
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते कई दिनों से घरों में कैद लोगों को मौसम खुलने से राहत मिली है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, कुलगाम,और अनंतनाग में लोग कामकाज के लिए खेतों में जाने लगे हैं। पशु भी मैदानों में हरी घास चरते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि का कहना है कि बहुत वर्षों के बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इससे सेब की फसल की बंपर पैदावार होने के आसार हैं। पानी की किल्लत नहीं होगी। मौसम साफ होने से कामकाज शुरू हो गया है। मौसम में जितना सुधार होगा, उतनी हमें मदद मिलेगी। खेती ही हमारा रोजगार का साधन है।

सेबों के बागों में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। एक ग्रामीण अब्दुल रहमान ने कहा कि पिछले साल सेब से उतनी कमाई नहीं हो पाई, लेकिन इस बार जैसी बर्फबारी हुई है तो फसल अच्छी होने की उम्मीद है। कमाई भी पिछले सीजन से ज्यादा होगी। बता दें, दक्षिण कश्मीर का सेब भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। खासकर शोपियां में उगने वाले सेब की मांग ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें