फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी की एक और मां ने की अपने बेटे से आतंक को छोड़ वापस घर आने की अपील

Fri, 24 Nov 2017 12:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बेटे के लिए बिलखती मां - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के फुटबालर माजिद खान की अपनी मां की अपील पर घर वापसी के बाद अब कई परिवारों की उम्मीदें भी जाग उठी हैं। अभी तक आधा दर्जन से अधिक परिवार बेटों से आतंकी राह छोड़ने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी पुलवामा जिले के मंगलपुरा के एक परिवार ने आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल अपने बेटे आदिल बिलाल भट (21) से घर वापसी की अपील की है। आदिल के मां हसीना अख्तर और बिलाल अहमद के अनुसार वह इस वर्ष 7 अक्तूबर को घर से लापता हुआ और कुछ दिन बाद उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपने हाथों में एक बंदूक लिए हुए था, जिससे उन्हें पता चला कि वह आतंकी बना है।
दिल की मरीज आदिल की मां रो-रोकर बेटे से घर वापसी को कह रही है। साथ ही आतंकी कमांडरों से भी गुजारिश कर रही कि उसे वापस भेज दें। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने पुलवामा पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की एफआईआर भी दर्ज की थी। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदिल एक पुलिसकर्मी का बेटा है, जिसका एक भाई और एक बहन भी है। उसके पिता बिलाल अहमद के अनुसार आदिल धार्मिक मानसिकता रखता है और उम्मीद है कि वह वापस लौटेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जब कभी वह मुठभेड़ के दौरान फंसेगा तो परिवार को बताया जाएगा, मगर मुझे नहीं लगता कि वह उस समय सरेंडर करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

माजिद के लौटने के बाद शुरू हुआ यह सिलसिला

- फोटो : BASIT ZARGAR
कश्मीर घाटी में फुटबॉलर माजिद खान की मां की अपील कामयाब होने के बाद अब ऐसे अपील के मामले बढ़ रहे हैं। दो और दुखी मां का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार आतंकियों के साथ अच्छे व्यवहार के बयान के बाद परिवारों का हौसला बढ़ा है।
माजिद खान की मां की अपील के बाद करीब आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे परिवार सामने आए हैं जिनकी ओर से अपने बेटों को वापस आने की अपील की गई है। मंगलवार को भी दो ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें से पहला वीडियो दक्षिणी कश्मीर के त्राल के एक परिवार का है। त्राल के शरीफाबाद इलाके के इरफान अहमद राथर की मां रो-रो कर अपने बेटे को घर वापस आने को कह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें