फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का दूसरा दल घुसपैठ की कोशिश में!

Sun, 30 Nov 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड के उस पार पाक की पोस्ट गलाड टांडा में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने के बाद बीएसएफ, पुलिस और सेना को अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके चलते रातभर जवानों ने कई जगहों पर नाके लगाकर चौकसी बरती, हालांकि आतंकियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

 
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पाक के गलाड टांडा पोस्ट की जीरो लाइन के निकट पांच से छह लोगों का एक दल शाम को नमाज अता कर रहा है। वे सिविल कपड़ों में हैं और सभी के पास पिट्ठू बैग भी है। इस सूचना के बाद बीएसएफ के साथ पुलिस और सेना को अलर्ट कर दिया गया। सारी रात जगह-जगह नाके लगाकर गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला।

सैन्य सूत्रों के अनुसार सीमा पर उगे सरकंडों के कारण पाक क्षेत्र की निगरानी रखने में सुरक्षाबल के जवानों को परेशानी होती है। बसंतर दरिया के किनारे भी बड़े-बड़े सरकंडे उगे हैं। इससे यदि उसमें कोई संदिग्ध छुपा हो, तो पता करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद दिन-रात सीमा पर पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में दिन में भी पुलिस के वाहन पेट्रोलिंग करते देखे जा रहे हैं। रात में पुलिस के साथ सेना के जवान भी गश्त कर रहे हैं। नागा रेजिमेंट के जवान भी दिन रात सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें