बावजूद इसके विभाग अपने भवनों को हटाने में देरी कर रहा है। अप्रैल 2024 में नगारिक उड्डयन विभाग (सीएडी) के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने पशुपालन विभाग को जल्द से जल्द भवन खाली करने को कहा था, लेकिन विभाग ने भवन खाली नहीं किए। पोल्ट्री फार्म अभी चल रहा है जबकि मवेशी फार्म सहित अन्य भवन हटा दिए गए हैं।
मवेशी फार्म चट्ठा में शिफ्ट होगा जबकि पोल्ट्री फार्म नगरोटा में शिफ्ट होना है जिसमें देरी हो रही है। जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चंडीगढ़ की कंपनी कर रही है। कंपनी ने एक हिस्सा में ही काम शुरू किया है, क्योंकि दूसरे हिस्से में अभी तक विभाग के भवन हैं जिसमें कामकाज चल रहा है।
ज्यादातर भवन खाली कर दिए हैं, पोल्ट्री फार्म अभी भी वहीं है। इसे लेकर हमने सरकार को अवगत करवाया है। वहां कितने भवन बचे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। -डॉ. वहीदा, निदेशक, पशुपालन विभाग
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। सरकार और एयरपोर्ट प्रबंधन ने पशुपालन विभाग को जल्द से जल्द भवन खाली करने को कहा है। टर्मिनल इमारत का काम चल रहा है। जब तक दूसरी इमारत का काम शुरू होगा, तब तक भवन हट जाएंगे। -एसके गर्ग, एयरपोर्ट निदेशक
विस्तारीकरण में ये खास
- एयरपोर्ट विस्तारीकरण में सिविल एन्क्लेव बनेगा
- 56693 स्क्वेयर मीटर में नया टर्मिनल तैयार होगा
- टर्निमल इमारत 40 हजार स्क्वेयर मीटर में होगी
- जम्मू एयरपोर्ट 2000 यात्रियों का भार उठा सकेगा