फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर:भाजपा नेताओं के हत्यारे आतंकियों को पकड़ने की मांग पर किश्तवाड़ बंद

Fri, 09 Nov 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
BJP J&K secretary Anil Parihar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की हत्या करने वाले अब भी पकड़ से दूर हैं। आतंकियों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए सनातन धर्म सभा ने वीरवार को किश्तवाड़ बंद रखा। 
विज्ञापन


प्रशासन ने कर्फ्यू में वीरवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक ढील दी, लेकिन बंद के चलते किसी ने भी दुकान नहीं खोली। वहीं मुस्लिम शोरा कमेटी ने भी बंद को पूरा समर्थन दिया। 

हमले के सप्ताह से अधिक होने के बावजूद आतंकी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। न ही पुलिस आतंकियों के बारे में कुछ पता लगा पाई है। इसको लेकर किश्तवाड़ के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सनातन धर्म सभा ने वीरवार को किश्तवाड़ बंद का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


वहीं बंद का लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन किया। कर्फ्यू में वीरवार को भी सुबह सात से शाम छह बजे तक ढील रखी गई थी। इसके बावजूद कोई दुकान नहीं खुली। वहीं लोग भी बहुत कम घरों से बाहर निकले। बंद का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरा समर्थन किया। मुस्लिम शोरा कमेटी ने पहले से ही बंद को समर्थन देने का एलान कर दिया था।
 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना कि वारदात को एक सप्ताह गुजरने के बावजूद पुलिस आतंकियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसके अलावा न ही आतंकियों के बारे में कुछ बताया जा रहा है। 

जांच किस दिशा में जा रही है। इसकी भी जानकारी नहीं दी जा रही है। सिर्फ यही बोला जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे, लेकिन अभी तक पुलिस को किसी तरह की कामयाबी नहीं मिली है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़ कर सच्चाई लाई जाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें