फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और ब्लॉक खोलने सहित तय हों निर्माण सामग्री के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरनास में खोले गए माइनिंग ब्लॉक में निर्माण सामग्री के दाम करने सहित अन्य इलाकों में भी ब्लॉक खोले जाएं, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। यह मांग रविवार को चंकाह में हुई प्रेसवार्ता में डीडीसी सदस्य अब्दुल रशीद, बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह और सरपंच केवल सिंह ने उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरनास में गत माह जो खनन ब्लॉक खोला गया है वहां में निर्माण सामग्री के दाम काफी अधिक हैं। इस कारण लोगों को निर्माण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इतने दाम देने में सक्षम नहीं हैं। इस के साथ ही क्षेत्र में अभी कुछ ब्लॉक खोले नहीं गए हैं, जिसका भी नुकसान को हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और एलजी से मांग की है कि वह लोगों की समस्याओं को दूर करें। गौरतलब है कि अरनास ब्लॉक को लेकर लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें