रियासत जम्मू कश्मीर के पहले डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की ओर से जसवां में निर्मित प्राचीन सुई मंदिर की जरूरी मरम्मत करवाने की संग्राम सेना ने मांग की है।
संगठन के प्रधान आरआर रैणा का कहना है कि मंदिर की दीवारों से लेकर कमरों की हालत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने धर्मार्थ ट्रस्ट से आग्रह किया है कि वह इस दिशा में उचित कदम उठाएं।
इसके अलावा बाबा तालाब से लेकर जसवां सड़क की दशा को सुधारने की मांग की है।