कौन है उजैर खान
उजैर खान लश्कर-ए-ताइबा का ए प्लस कैटेगरी का आतंकी है। वह अनतंनाग जिले के कोकरनाग के नौगाम गांव का रहने वाला है। पिछले साल लश्कर में शामिल हुआ था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। माना जा रहा है कि 13 सितंबर को गडूल के जंगलों में हुई मुठभेड़ में उजैर का हाथ है।
परिवार को सभी प्रकार की सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। पूरा देश शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान बलिदानी अधिकारी के पिता सेवानिवृत्त आईजीपी गुलाम हसन भट और मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता मौजूद थे।