फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ वाईआईपी यूनिट और एनएसजी की एडवांस कंपनियां पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह की कल होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। इसके अलावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की एडवांस कंपनी भी जम्मू में पहुंची है। एनएसजी के अधिकारियां ने शुक्रवार को रैली स्थल का मुुआना किया। साधा वर्दी में अधिकारियों ने हर एक बंदोबस्त की समीक्षा की। साथ ही स्पेशल यूनिट के कमांडों ने रैली स्थल का मुआना किया। यह कमांडों शनिवार को रैली स्थल को अपने घेरे में ले लेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ मुख्य रूप से रैली में तैनात रहेंगे। करीब 3 हजार कर्मियों को रैली की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसएसबी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया जाएग।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट मुख्य रूप से रैली की स्टेज की सुरक्षा में होगी। जिसके साथ जेके पुलिस के कमांडों और जवान सहयोग करेंगे। इससे पहले एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली ने भगवती नगर का दौरा किया। यहां सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई। आयोजन स्थल को अभी से सील कर दिया गया है। हर एक शख्स को पूरी चेकिंग करने के साथ ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। एडीजीपी ने पुलिस अफसरों को शहर में चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए कहा है। इसके अलावा एसपी से लेकर डीएसपी रैंक तक के अफसरों को निजी तौर पर आयोजन स्थल की निगरानी करने के लिए कहा गया है। भगवती नगर से जुड़ने वाले तमाम रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को अर्धसैनिक बलों के साथ तैनात किया गया है।
वहीं जम्मू की तवी नदी के आसपास भी पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है। क्योंकि आयोजन स्थल तवी नदी से सटा हुआ है। लिहाजा तवी नदी को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें