फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की रैली के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह की 24 अक्तूबर को जम्मू के भगवती नगर मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शानदार मंच को तैयार करने के अलावा मैदान की सफाई का काम जारी है। मैदान को सुरक्षा एजेंसियों अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार महारैली के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रहलाद पटेल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व सांसद जुगल किशोर शर्मा मंच पर मौजूद रहेंगे। अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति के बाद अमित शाह की पहली रैली को देखते हुए गौरखा, वाल्मीकि और रिफ्यूजी समाज की तरफ से गृहमंत्री को सम्मानित किया जाएगा। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद इस समाज को प्रदेश की नागरिकता हासिल हुई हैं। ऐसे में महारैली को भव्य बनाने के लिए इस समाज के नेताओं को खासतौर से बुलाया गया है।
भाजपा भगवती नगर मैदान को खचाखच भरने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि कम से कम एक लाख भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भगवती नगर ग्राउंड में एकत्रित होंगे। हालांकि जानकारों के अनुसार मैदान की क्षमता एक लाख लोगों के बैठने की नहीं है। ज्यादा से ज्यादा इस मैदान पर 20 हजार के करीब लोगों को एकत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

-----
श्रीनगर में बाइक जब्त करना
गृह मंत्री के दौरे से जुड़ा नहीं
श्रीनगर। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने वीरवार को कहा कि घाटी में कुछ मोटरसाइकिलों को जब्त करने के साथ इंटरनेट बंद किया गया है। यह कार्रवाई आतंकी घटनाओं से संबंधित की गई है। इसका गृह मंत्री के दौरे से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया कि श्रीनगर में हाल ही में नागरिकों की हत्याओं के बाद दोपहिया वाहनों की तलाशी के लिए तेज कर दी गई है। आशंका है कि आतंकी बाइक का इस्तेमाल वारदातों के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें