फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर में कर सकते वर्चुअल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 और 35ए के समाप्त होने के एक साल पूरे होने पर पांच अगस्त को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं से गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली कर सकते हैं। शाह अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मिले फायदों का उल्लेख करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लददाख में भाजपा अनुच्छेद 370 खत्म होने का एक साल पूरा होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

बूथ, मंडल और जिला स्तर पर तिरंगें झंडों को जगह-जगह फहराने से लेकर दीपक जलाकर खुशी मनाने के प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के लगातार संपर्क में है और चाहता है कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली करें, ताकि पूरे देश में अनुच्छेद 370 हटने का एक साल पूरा होने पर सकारात्मक संदेश जाए।
प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के मकसद से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है। बैठबक में पदाधिकारियों के अलावा सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें