अरनिया। पुलिस ने एक नशा तस्कर को शराब की 49 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। वह अवैध तरीके से लोगों को शराब बेच रहा था। उसकी पहचान जगदीश राज निवासी करियाल खुर्द कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि करेयाल खुर्द कालोनी में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर दबिश दी और उसे 49 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। संवाद