फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis : धमाकों के बीच खारकीव के मेट्रो स्टेशन में शरण लिए है रियासी का अमन

Sun, 27 Feb 2022 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माइनस दो डिग्री तापमान में हालात गंभीर, खाने-पीने के सामान की भी कमी। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है अमन, दूतावास ने पोलैंड-हंगरी के रास्ते लाने का दिया आश्वासन।
विज्ञापन
अमन, रियासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील ठाकराकोट के गांव चंकाह का रहने वाला अमन सिंह युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव शहर के मेट्रो स्टेशन में शरण लिए हुए है। बाहर धमाके हो रहे हैं। शुक्रवार की रात परिजनों ने उससे फोन पर बात की थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। परिजन काफी परेशान हैं और उसके जल्दी घर लौटने की कामना कर रहे हैं। अमन के पिता डॉ. राजेंद्र सिंह यहां चिकित्सक हैं जबकि मां गृहणी। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अमन यूक्रेन में तीन वर्षों से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार रात अमन ने फोन पर बताया था कि वह लगभग एक हजार लोगों के साथ एक मेट्रो स्टेशन के तहखाने में शरण लिए हुए है। बाहर धमाकों की आवाज सुनाई दे रही  है। उसके साथ कई भारतीय भी हैं। हालात गंभीर हैं। खाने- पीने का सामान उपलब्ध नहीं है, और शहर में मौसम खराब होने के कारण तापमान भी शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। 

हंगरी व पोलैंड के रास्ते स्वदेश लाने का आश्वासन
अमन के एक और संबंधी दिनेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय दूतावास से उनकी बात हुई है। वहां के एक अधिकारी ने बताया कि पोलैंड और हंगरी के रास्ते भारत लाने के प्रयास जारी हैं। अमन से बात होने और उसके बाद फोन बंद हो जाने के बाद अमन के परिजन व्याकुल हो गए हैं। वे अमन के सुरक्षित स्वदेश लौटने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें