घाटी में पिछले करीब चार महीने में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कई टॉप कमांडरों को सेना मौत के घाट उतार चुकी है। इससे सीमा पार बौखलाहट है। 2019 के पुलवामा के लेथपोरा हमले में शामिल जैश कमांडर कारी यासिर व सज्जाद नवाब डार, हिजबुल कमांडर रियाज नायकू व जुनैद सेहरई समेत 70 आतंकियों को इस साल ढेर किया गया है।
सीमा पार की हर साजिश की जाएगी नाकाम: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि सीमा पार से लगातार घाटी में अस्थिरता पैदा करने की साजिशें की जाती रही हैं। इनपुट के आधार पर घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की जा रही हैं। ऑपरेशन में आतंकी भी मारे जा रहे हैं। घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की किसी प्रकार की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। सतर्क सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।