फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, दुजाना के अंत से पहले क्यों ली गई थी अमेरिका की सीक्रेट मदद?

Wed, 02 Aug 2017 10:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अबु दुजाना - फोटो : social media
विज्ञापन
लश्कर कमांडर दुजाना की मौत के पहले हुए कई ऑपरेशंस में उसके भाग जाने के दौरान ही मिले आईफोन से उसकी साजिशों के तमाम राज खंगाले गए। आईफोन के मिले नंबरों और लोकेशन के जरिए उन तमाम ठिकानों और लोगों का पता लगाया गया जिनके जरिए दुजाना को तमाम मदद मिलती थी। 
विज्ञापन


आईफोन के इस राज को खंगालने की राह में भारतीय सेना और इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसियों की मदद के लिए अमेरिकन एजेंसियों ने भी साथ दिया। दरअसल दुजाना के पास मिले आईफोन 7 की हैकिंग के लिए पहले भारतीय खुफिया एजेसियों की मदद ली गई। 

इसके बीच जब फोन की हैकिंग के बाद कुछ डाटा एक्सेस करना मुश्किल हुआ तो एजेंसियों ने इसे अमेरिका भेजा। इस बीच भारतीय एजेंसियों के तमाम साइबर एक्सपर्ट भी दुजाना की कॉल डिटेल्स और उसके फोन के डाटा से बरामद कड़ियों को जोड़ रहे थे। इस के बाद अमेरिकन सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट्स और फारेंसिक अधिकारियों की मदद से दुजाना के आईफोन की फुल एक्सेस मिल गई और साजिश तक पहुंचने के वो तमाम रास्ते खुल गए जिनकी मंजिल दुजाना के अंत तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुजाना के आईफोन से निकलेंगे घाटी के कई राज

आईफोन 7 का इस्तेमाल करता था दुजाना - फोटो : डेमो फोटो
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार दुजाना के आईफोन में एजेंसियों को उसकी लोकेशन और स्थानीय लोगों से बातचीत के साथ पाकिस्तानी कनेक्शन के राज भी मिले हैं। इसके अलावा दुजाना की उसके पाकिस्तानी हैंडलर से बातचीत और कई आतंकी संगठनों के लोगों से मिलीभगत के भी तमाम सबूत मिले हैं। हालांकि पुलिस ने ये स्पष्ट किया है कि दुजाना पिछले एक साल से घाटी में अय्याशी में मशगूल रहता था और कम सक्रिय रहता था लेकिन ये जरूर है कि उसके फोन से कश्मीर में आतंकी साजिश के तमाम राज पर से पर्दा उठ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें