जम्मू। लश्कर के टॉप कमांडर दुजाना के अंत में सुरक्षा एजेंसियों की मदद सबसे ज्यादा उसके आईफोन और उसके तमाम लड़कियों के कनेक्शन से हुई। कश्मीर की कई आतंकी वारदातों के बाद दुजाना को मोस्ट वांटेड घोषित कर चुकी सेना को उसे ढूंढने की राह में उसका छुटा आईफोन सबसे बड़ा रास्ता बन गया।
दुजाना के तमाम लड़कियों से बातचीत को कोड्स को इंटरसेप्ट कर सेना और पुलिस को उस तक पहुंचने में सबसे ज्यादा मदद मिली।
दरअसल दुजाना को मार गिराने के लिए हुए ऑपरेशन के पीछे सेना को उसके आईफोन से मिले कई नंबरों की प्रमुख भूमिका रही। ये आईफोन पिछले दिनों सुरक्षाबलों के हाथ उस वक्त लगा जब उन्होंने दुजाना को दक्षिण कश्मीर के एक इलाके में घेरा। इस आईफोन में दुजाना के कई ऐसे नंबर मिले जिनपर उसकी लगातार बातचीत होती थी।
सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया विभाग की मदद से इन नंबरों के पीछे के चेहरों को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि इनमें कई नंबर लड़कियों के हैं। सबसे पहला नंबर किसी फातिमा नाम की लड़की का था जिससे दुजाना की सबसे ज्यादा बातचीत होने की बात सामने आई। वहीं इस फोन से दुजाना के पाकिस्तान कनेक्शन का भी पता चला।