फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार रिकार्ड बनाएगी अमरनाथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्तों में इस बार जबरदस्त उत्साह है। यात्रा में अब तक लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक दिन 15 से 20 हजार भक्तों की टोली पवित्र गुफा तक पहुंच रही है। यात्रा के दोनों रूटों, पहलगाम और बलटाल से यात्रियों का जत्था लगातार कूच कर रहा है। यात्रा के 18 दिन पूरे हुए हैं और अभी 26 दिनों तक यात्रा चलेगी।

दस अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन यात्रा संपन्न होने वाली है। पिछले साल तीन लाख 54 हजार यात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए थे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा पिछला रिकार्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन


इस बार हिमलिंग का आकार भी पूरा था और अब तक बाबा बर्फानी पूर्ण रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। एक दिन पहले बीस हजार से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा में हिंमलिंग के दर्शन किए थे।

मंगलवार को 12 हजार से अधिक यात्री गुफा पहुंचे। यात्रियों की संख्या 2 लाख 44 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इससे लगता है कि इस बार पिछले साल का रिकार्ड टूट सकता है।

पिछली बार क्यों कम आए थे श्रद्धालु

पिछले साल उत्तराखंड में केदारनाथ हादसे की वजह से श्रद्धालु कम आए। लोगों ने पहाड़ों की ओर जाने को जोखिम भरा समझा। तब यात्रा 55 दिन चली थी। इस बार यात्रा की अवधि कम है।

इससे पहले 2012 में 6 लाख 35 हजार यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। केदारनाथ त्रासदी के बाद संख्या 2 लाख 81 हजार घट गई। 2011 में 6 लाख 21 हजार यात्री आए थे।

लेक‌िन केदारनाथ हादसे के बाद से रजिस्ट्रेशन और मेडिकल जांच प्रमाण पत्र की अनिवार्यता ने भी यात्रियों की संख्या पर पिछले साल असर डाला था।

उत्तराखंड हादसे ने माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या को भी प्रभावित किया था। वैष्णो देवी के यात्रियों की संख्या भी पिछले साल 7 लाख घट गई थी।

विज्ञापन

जान‌िए साल दर साल कैसी रही यात्रियों संख्या

आंकड़े वर्ष            यात्री संख्या
2001                  1.91 लाख
2002                  1.10 लाख
2003                  1.70 लाख
2004                  4.00 लाख
2005                  3.88 लाख
2006                  3.47 लाख  
2007                  2.96 लाख
2008                  5.33 लाख
2009                 3.91 लाख
2010                 4.55 लाख,
2011                 6.21 लाख
2012                 6.35 लाख
2013                 3.54 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें