फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा ट्रैक दुरुस्त करने पर जोर

Thu, 20 Aug 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने बोर्ड और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्ष 2016 की अमरनाथ यात्रा के एक्शन प्लान पर चर्चा की। इसमें आगामी यात्रा में शेषनाग में स्थायी बेस अस्पताल स्थापित करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


शेषनाग से जोजीबाल, पिस्सू टाप से चंदनबाड़ी और अन्य दूसरे महत्वपूर्ण रूटों को दुरुस्त और बेहतर बनाया जाएगा। वर्ष 2015 की यात्रा के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगामी यात्रा के लिए कैंप और रूट स्तर पर एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए गए।

सभी कैंप निदेशकों और दो जिला उपायुक्तों की रिपोर्ट को मुकम्मल करने के साथ आगामी 31 अगस्त को बुलाई गई बैठक में यात्रा की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ) ने राज्यपाल को अपने तीन दिन के यात्रा ट्रैक के जमीनी दौरे की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
सीईओ ने गवर्नर को दोमेल-पवित्र गुफा-संगम-पंजतरणी-शेषनाग-चंदनबाड़ी ट्रैक के साथ व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बालटाल से पवित्र गुफा तक के ट्रैक में खासकर रेल पत्थरी-बरारीमार्ग सहित अन्य भूस्खलन संभावित स्थानों पर ट्रैक को दुरुस्त बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, आरएंडबी गांदरबल को निर्देश दिए गए।

पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी (पीडीए) को पंजतरणी बाया संगम टाप के बीच एसएस पाडी क्षेत्र के ट्रैक में मरम्मत कार्यों के साथ पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए। खेलनार, पोषपत्री, महागुन टाप, वेवबाल, ग्रथबाल, शेषनाग में ट्रैक को बेहतर बनाने के साथ अतिरिक्त शौचालय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि सभी शिनाख्त किए गए क्षेत्रों में मरम्मत और दूसरे अन्य कार्यों को समय पर मुकम्मल किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें