उधमपुर में पकड़े गए लश्कर आतंकी मोहम्मद नावेद को एनआईए दिल्ली से कश्मीर पहंची। बुधवार को नावेद के पालीग्राफ टेस्ट के बाद उसे एनआईए की टीम विशेष प्लेन से श्रीनगर लाई। पालीग्राफ टेस्ट के दौरान एक ब्रेक में नावेद का मेडिकल भी कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में नावेद द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर मामले की जांच के लिए उसे कश्मीर लाया गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बुधवार को एनआईए की टीम ने दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में छापामारी र्भी की।
इसके अलावा कश्मीर पहुंचने के बाद नावेद जहां-जहां रुका था, रूटीन जांच में उन ठिकानों पर भी छानबीन की गई। उल्लेखनीय है कि नावेद और उसके साथी आतंकी ने मोमिन उर्फ नोमान ने चिनैनी में बीएसएफ के वाहन पर हमला किया था। बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे।
एनआईए के सूत्रों ने कहा कि समूह के सदस्यों की संख्या और भारत में घुसने के लिए अपनाये गये मार्ग के बारे में नावेद विरोधाभासी बयान दे रहा है। सूत्रों ने कहा कि उसके पॉलीग्राफ परीक्षण के विस्तृत विश्लेषण का ब्योरा सप्ताह के आखिर तक आ सकता है।