फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू श्रीनगर हाइवे बंद, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Sun, 12 Jul 2015 12:48 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में लगातार चौथे दिन खराब मौसम के कारण शुक्रवार को एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। खराब मौसम के चलते जम्मू श्रीनगर हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


भारी बारिश से हाईवे पर भारी भूस्खलन खबरें आ रही है। हाईवे पर कई जगहों पर पस्सियां भी गिरी है, जिसके चलते हाइवे को बंद करना पड़ा।

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम और उत्तरी कश्मीर के बालटाल, दोनों आधार शिविरों से यह यात्रा रोक दी गई है। वहीं जम्मू से रवाना हो रहा 12वां जत्था जम्मू से रवाना नहीं किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीनगर में बताया कि पवित्र गुफा के आसपास और बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों के पहाड़ी मार्गों पर सुबह से ही बारिश हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार पवित्र गुफा की ओर इन दोनों आधार शिविरों से यात्रा रोक दी गई है।
विज्ञापन


गुरुवार तक एक लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। मौसम में सुधार के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें