फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: जवानों की तैनाती और सुरक्षा का रोडमैप तैयार

Thu, 12 May 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करते सीआरपीएफ डीजी और डीपीजी के राजेंद्रा कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक (डीजी) के दुर्गा प्रसाद ने डीजीपी के राजेंद्रा कुमार से पुलिस हेडक्वार्टर में मुलाकात कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था का रोडमैप तैयार करने के साथ ही आपसी समन्वय, जवानों की तैनाती और आम लोगों की सुरक्षा के पहलुओं पर मंथन किया। बैठक में राज्य में शांति बरकरार रखने के लिए विभिन्न फ्रंट पर जवानों की तैनाती का भी रोड मैप तैयार किया गया। 

डीजीपी के राजेंद्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले से ही यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए योजना तैयार की है। लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा बलों की विभिन्न एजेंसियों के जवान तैनात होंगे। सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। सभी रूट पर बेहतर सूचना तंत्र हो, इसे सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी सीआरपीएफ ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सीआरपीएफ के अतिरिक्त डीजी एसएन श्रीवास्तव, आईजी सीआरपीएफ आपरेशन जुल्फिकार हसन, आईजी सीआरपीएफ अतुल करवाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल डीजी (कोआर्डिनेशन) एसके मिश्रा, एडीजीपी नवीन अग्रवाल और वीके सिंह भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें