आईबी पर पहुंचे बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल
- फोटो : बीएसएफ
बीएसएफ प्रमुख नितिन अग्रवाल ने सीमा पर जांची सुरक्षा व्यवस्था
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख (डीजी) नितिन अग्रवाल दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। उन्होंने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों का मनोबल भी बढ़ाया। बीएसएफ प्रमुख ने सीमांत क्षेत्र का भी दौरा किया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
सैन्य कमांडर ने शिविरों के परिचालन की समीक्षा की
उधमपुर। उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार ने क्षेत्र में सैन्य शिविरों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा और जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेना था। सेना कमांडर को परिचालन दक्षता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने के गठन के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद
एसएसपी कुलगाम ने सुरक्षा खामियों को दूर करने पर किया मंथन
अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई मॉक ड्रिल में पाई गई खामियों को दूर करने और राष्ट्रीय राजमार्ग संयुक्त सुरक्षा ग्रिड स्थापित करने के लिए वीरवार को एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल ने सीओ 163 बीएन अजय कुमार राजनिकर के साथ बैठक की। इसमें किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंथन किया गया।