फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर संशय बरकरार, यात्रा रूट का गांदरबल जिला रेड जोन, प्रशासन की चुनौतियां बढ़ीं

Tue, 14 Jul 2020 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर संशय बरकरार है। यात्रा रूट पर कई स्थानों के रेड जोन घोषित होने के बाद यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इस साल पारंपरिक बालटाल ट्रैक से 21 जुलाई से यात्रा शुरू कराना प्रस्तावित है लेकिन इस रूट से संबंधित जिला गांदरबल भी रेड जोन श्रेणी में है। जम्मू में भी कई इलाके कंटेनमेंट एवं रेड जोन घोषित हैं। कोविड संकट के बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रदेश प्रशासन यात्रा और यात्री पंजीकरण की तिथि घोषित नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से

प्रस्तावित यात्रा के लिए सड़क मार्ग से ही पारंपरिक बालटाल ट्रैक तक यात्रियों को पहुंचाने की योजना है। दूसरी ओर कोविड संकट के चलते श्रीनगर के अलावा अनंतनाग, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है। इन जिलों से प्रतिदिन सौ से अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों के आवागमन के दौरान उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

वहीं, जम्मू संभाग के भी विभिन्न जिलों में कोरोना का प्रसार बढ़ा है। संभाग में कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर आदि जिलों से होते हुए यात्री सड़क मार्ग से कश्मीर जाते हैं। इससे बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों में संक्रमण फैलने की आशंका होगी। हालांकि इस बार यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री का कोविड टेस्ट अनिवार्य करवाया जाना है।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें