जम्मू संभाग में कुद इलाके में एक गैस टैंकर में रिसाव का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होते ही सड़क मार्ग पर दोनों ओर से गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है।