फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर की ड्रोन से होगी निगरानी, यात्रा की सुरक्षा के लिए शहर में 5 हजार जवान तैनात  

Fri, 24 Jun 2022 02:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भगवती नगर आधार शिविर की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। साथ ही एंटी ड्रोन मानक संचालन प्रक्रिया पर भी काम होगा। शहर की आंतरिक सुरक्षा के लिए 5 हजार से अधिक अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Drone - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भगवती नगर आधार शिविर पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रहेगा, क्योंकि जम्मू में ड्रोन से आईईडी हमला किया जा चुका है, लिहाजा इसे देखते हुए भगवती नगर आधार शिविर की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। साथ ही एंटी ड्रोन मानक संचालन प्रक्रिया पर भी काम होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के 32 स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को ठहराया जाएगा। इन स्थलों और शहर की आंतरिक सुरक्षा के लिए 5 हजार से अधिक अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा भगवती नगर से लेकर नगरोटा तक कई जगहों पर यात्रा के काफिलों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षाबलों के विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। इनको कुछ महत्ववूर्ण लोकेशन पर तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रा के काफिलों पर पूरी नजर रख सकें और यदि कोई इसको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करे तो उसके मंसूबे नाकाम किए जाएं।

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि यात्रा को लेकर सभी तरह के जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। स्टिकी बम, ड्रोन के जरिए हथियार गिराना, आईईडी गिराना एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। शहरवासियों को चाहिए कि जब भी वह अपने वाहन को स्टार्ट करें तो उसके पहले यह जांच कर लें कि कहीं उनके वाहन पर कोई ऐसी वस्तु तो नहीं चिपकी हुई, जिसमें बम की आशंका हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों और शहरवासियों को साथ लेकर काम किया जा रहा है। इससे यात्रा प्रबंधन में मदद मिलेगी। पुलिस की तरफ से सभी एजेंसियों से मिलकर काम किया जा रहा है। दो साल के बाद यात्रा होने जा रही है। इसमें 8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में चुनौती तो रहेगी ही, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है।

दोनों रूटों पर सादी वर्दी में भी जवान तैनात रहेंगे

सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जनरल एमएस भाटिया ने कहा, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अनंतनाग में स्कूली छात्रों को हैदराबाद रवाना करने के बाद आईजी ने कहा कि पहलगाम और बालटाल के रास्ते यात्रियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए जवानों को निर्देश दिए गए हैं। दोनों रूटों पर जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे। काजीगुंड से लेकर गुफा तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

 एडीजी बीएसएफ ने आईबी पर जांची सुरक्षा व्यवस्था

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पश्चिमी कमान चंडीगढ़ पीवी रामशास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ बीएसएफ के आईजी फ्रंटियर जम्मू डीके बूरा भी थे। पीवी रामशास्त्री ने सांबा, कठुआ की सीमाओं का दौरा करने के साथ सुरक्षा स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया। वहीं पाकिस्तानी ड्रोन और सुरंगों के बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत की और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें