फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: जम्मू पहुंचने लगे साधु-संतों के दल, आधार शिविरों में लगने लगे बाबा बर्फानी के जयघोष

Sat, 11 Jun 2022 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में शुक्रवार को पहुंचे दर्जनों साधु संतों से जयघोष लगाकर पूरे माहौल को शिवमय बनाया।श्री राम मंदिर में साधु संतों को ठहराने के लिए मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में रंगरोगन, पंखों आदि को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू आधार शिविर पहुंचे बाबा बर्फानी के भक्त - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए मंदिरों के शहर जम्मू में बाबा बर्फानी के परम भक्तों साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। साधु संत शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर रहे हैं। साधु संत अपने साथ कई अजूबे लेकर आते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। कई साधु हाइटेक भी होते हैं, जो लैपटाप आदि सामग्री लेकर साथ चलते हैं, तो कई पशु पक्षियों को अपने साथ रखते हैं।

साधु संतों से जयघोष लगाकर पूरे माहौल को शिवमय बनाया

श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में शुक्रवार को पहुंचे दर्जनों साधु संतों से जयघोष लगाकर पूरे माहौल को शिवमय बनाया। श्री राम मंदिर में साधु संतों को ठहराने के लिए मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में रंगरोगन, पंखों आदि को ठीक कराया जा रहा है।

परिसर में ही साधु संतों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था

यहां एक समय में करीब दो हजार साधु संतों को ठहराया जा सकता है। इनके लिए खानपान और शौचालय की उचित व्यवस्था रहती है। मंदिर परिसर में ही साधु संतों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था रहती है। पंजीकृत साधु संतों को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले जत्थों के साथ भेजा जाता है। इसमें प्रमुख रूप से परेड से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ साधु संतों की रवानगी होती है।

शहर और आसपास के इलाकों में साधु संतों की आवाजाही

यात्रा के दौरान शहर भर में साधु संत पूरे माहौल को भक्तिमय बनाकर रखते हैं। यात्रा के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में साधु संतों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसमें कई महिला साधु संत भी पहुंचती हैं। देशभर के विभिन्न अखाड़ों से भी प्रमुख साधु संत बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आते हैं।

वह हर साल भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आते रहते हैं 

श्री राम मंदिर में आए एक साधु ने बताया कि वह हर साल भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आते रहे हैं। उनका कहना है कि इस साल भी रिकार्ड यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। भोले के भक्तों का मौसम भी अनुकूल साथ देता रहा है। मंदिर के महंत रामेश्वर दास ने बताया कि साधु संतों को ठहराने और खानपान के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


इस साल आगामी 30 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है, जबकि आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 29 जून को पहला जत्था रवाना होगा, जो अगले दिन आधिकारिक यात्रा में शामिल होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए आज 48 अधिकारी लेंगे प्रशिक्षण 

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर संचालन के लिए शनिवार को शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) श्रीनगर में 48 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें विशेष सचिव, अतिरिक्त उपायुक्त, निदेशक, सहायक आयुक्त, उप सचिव, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट आदि स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।

11 जून को एसकेआईसीसी में होगी ट्रेनिंग 

सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार दिवेदी की ओर से जारी आदेश में 11 जून को एसकेआईसीसी में शाम चार बजे ये अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें यात्रा से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को साझा करने के साथ यात्रा के बेहतर संचालन पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें