फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2021: तारीख का हुआ एलान, जानिए विशेष बातें

Sat, 13 Mar 2021 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
  • कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से होगा पालन
  • बैटरी कार शुरू करने पर किया जा रहा विचार
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा शुरू होने की तारीख का एलान हो चुका है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजभवन में बोर्ड सदस्यों की बैठक के दौरान यात्रा की तारीख का एलान किया। यात्रा 28 जून से शुरू होगी और 22 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बैठक में जम्मू और कश्मीर संभागीय प्रशासनों को यात्रा से जुड़े बुनियादी ढांचे को तैयार करने के बारे में जानकारी साझा की गई है। दोनों संभागीय प्रशासन यात्रा की तैयारियां में जुटे हुए हैं। देशभर के कई राज्यों में कोविड संक्रमण की वापसी को देखते हुए इस बार यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।




इस बार यात्रा में श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकॉप्टर और यात्रा मार्ग के कुछ हिस्से पर बैटरी कार शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा शिव भक्तों को अधिक सहूलियत देने के लिए नए प्रयासों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान, साथ ही जानें गुफा के दो कबूतरों की कहानी और ये रहस्य    

बता दें कि भोले के भक्तों के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर खास ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के कारण यात्रा को रद्द करना पड़ा था जबकि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की प्रक्रिया के चलते यात्रा को निर्धारित समय से पहले 1 अगस्त को ही बंद करना पड़ा था। दो साल बाद इस बार पिछले कुछ सालों की तुलना में अधिक यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

 
वर्ष              श्रद्धालु          यात्रा अवधि 
2011     6 लाख 36 हजार      45 (आल टाइम रिकॉर्ड)
2012     6 लाख 20 हजार     39
2013     3 लाख 53 हजार     55
2014     3 लाख 72 हजार     44
2015     3 लाख 52 हजार     59
2016     2 लाख 20 हजार     48
2017    2 लाख 60 हजार     40
2018     2 लाख 85 हजार     60
2019     3 लाख 42 हजार     31
2020     कोविड महामारी के कारण रद्द  

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: 'आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब याद रखेंगे' ये कहने के बाद पुलिसवाले ने किए थे तीन कत्ल    


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें