फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष अमरनाथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 28 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी का यह चित्र गुफा का सबसे ताजा चित्र बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने वीरवार को यात्री निवास भगवती नगर का दौरा कर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। यात्री निवास पर यात्री की सहूलियत के लिए क्लाक रूम की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


यात्रा को सरल बनाने के लिए यात्रियों तक सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। अमरनाथ यात्रा आगामी दो जुलाई से पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी रूट से शुरू हो रही है।राज्यपाल ने विभागीय अधिकारियों को राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर यात्री पड़ाव रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों पर सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।   इसमें पानी, बिजली, भोजन, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाया जाएगा। डिवीजन और जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग मिलकर काम करेगा। राज्यपाल ने मंडलायुक्त और डीआईजी को निर्देश दिए कि यात्रियों को हर स्तर पर जागरूक किया जाए कि वे बिना एडवांस पंजीकरण के यात्रा के लिए न निकलें। यात्रियों के लिए यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन

  ट्रांजिट कैंपों पर सामान्य और आपात प्रबंधों को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने आईजीपी जम्मू को सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाने के साथ बोर्ड के साथ समन्वय मजबूत बनाने पर जोर दिया। बोर्ड के सीईओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बड़े स्तर पर यात्रियों के लिए क्या करें, क्या न करें की एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।   मौजूदा समय में यात्री निवास भगवती नगर में 13 डारमेट्री हाल में 1300 यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा यात्रियों को फूड कोर्ट, शेल्टर शेड, सुपर बाजार, बीएसएनएल केंद्र, मेडिकल सेवा, बुकिंग कार्यालय जेके एसआरटीसी, जेएंडके बैंक आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। इस दौरान मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस और बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें