फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: छात्राओं के लिए पिंक बसें चलाने का प्रस्ताव

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बस - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
राज्य परिवहन प्राधिकरण के गठित होने के बाद वीरवार को इसकी पहली बैठक हुई। इसमें परिवहन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। खास तौर पर कांट्रैक्ट कैरिज परमिट के 200 आवेदनों को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन


बैठक में विधायक गगन भगत, परिवहन आयुक्त परवेज खातिब, एएसपी सुनील शर्मा, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अजय सिंह जम्वाल और संयुक्त परिवहन आयुक्त विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

बैठक में स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए पिंक बसें चलाने का प्रस्ताव भी लाया गया। आरएस पुरा, कठुआ, अखनूर आदि के लिए एसी बसों को चलाने और ड्राइविंग स्कूलों को लेकर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त परवेज खातिब ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 45 हजार कांट्रैक्ट कैरिज परमिट दिए जा चुके हैं। इनमें से 35 हजार स्टेट कैरिज के रूप में निर्धारित किए गए रूट पर चल रहे हैं। बैठक में लैटर आफ अथारिटी का मुद्दा भी उठाया गया।

विधायक गगन भगत ने कहा कि यात्री वाहन में टैक्सी खरीदने के लिए लोगों को यातायात कुप्रबंधन का शिकार होना पड़ता है। इस पर सख्ती से अमल करने की आवश्यकता है। इसके लिए बनाई गई नीति पर तत्काल प्रभाव से समीक्षा होनी चाहिए।

बैठक में जम्मू में शुरू होने वाली रेडियो टैक्सी सुविधा के अब तक शुरू न होने पर भी चर्चा हुई। भगत ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को इस सुविधा के शुरू न होने पर परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें