फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्री नहीं हमारे निशाने पर, आतंकी संगठन हिजबुल ने किया ऐलान, बेझिझक आने को कहा

Tue, 26 Jun 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रियाज नायकू
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू ने मंगलवार को दावा किया कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उनके मेहमान हैं। यात्रा हमारे निशाने पर नहीं है। यात्री यहां अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं और वह हमारे मेहमान हैं। यह दावा नायकू ने आडियो संदेश जारी कर किया है। यह आडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

विज्ञापन


नायकू ने आडियो में कहा है कि हाल ही में पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने कहा था कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से बेबुनियाद है। हमने कभी भी यात्रा पर हमला नहीं किया है। हमारी यात्रियों के साथ कोई लड़ाई नहीं है, हमारी लड़ाई केवल उनके साथ है जो कश्मीर में हमें दबा रहे हैं। हम उनके साथ अपनी जंग लड़ रहे हैं जिन्होंने हमें बंदूक उठाने पर मजबूर किया है। हम यह हक की लड़ाई हिंदुस्तान के खिलाफ  लड़ रहे हैं न कि हिंदुस्तानी लोगों के खिलाफ । आडियो में उसने बिना किसी झिझक और सुरक्षा के यात्रियों से आने की अपील करते हुए कहा है कि यहां उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। 

कश्मीरी पंडित लौटें, पर अलग कालोनी की मांग न करें
आडियो में उसने एक बार फिर कहा है कि हम चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित वापस लौटें लेकिन वह इसके लिए अलग कालोनियों की मांग करेंगे तो ऐसा कभी होने नहीं दिया जाएगा। जो अपने पुराने घरों में लौटना चाहते हैं तो हम उन्हें अपनी जमीन भी देने के लिए तैयार हैं। जो अलग रहेगा वह हमारे हाथों नहीं बचेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नायकू ने राजनीतिक गतिविधियों पर भी की टिप्पणी

Riaz Naiku
नायकू ने आडियो में राजनीतिक गतिविधियों पर भी टिप्पणी की है। उसने कहा कि जिस तरह से हुकूमत गिरी, राज्यपाल शासन लागू हुआ और एनएसजी कमांडो को यहां बुलाया गया, यह सब पूर्व नियोजित योजना है। यह एक साजिश के साथ किया गया। भाजपा ने आपसी सहमति के तहत ही समर्थन वापस लिया ताकि है ताकि पीडीपी आने वाले चुनावों में जवाबदेह न बन सके। राज्यपाल शासन लागू कर सेना को पूरे अधिकार देने का प्लान है। लेकिन हुकूमत चाहे किसी की हो हमारी एक ही जंग है हिंदुस्तान के समराज को यहां से निकालना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें